Ranchi में प्रतिबंधित गोवंश का मांस जब्त, 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saturday, Sep 13, 2025-10:13 AM (IST)

रांची: रांची के बाहरी इलाके में प्रतिबंधित गोवंश मांस की तस्करी करने के आरोप में बीते शुक्रवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो वाहन जब्त किये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दलादिली और खरसीदाग होते हुए इन वाहनों से मांस कोलकाता ले जाये जायेंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन सभी को नामकुम के खरसीदाग चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और ये सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।'' पुलिस के अनुसार, खरसीदाग चौकी थाने में झारखंड गोवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम, 2005 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static