झारखंड के सिमडेगा में 155 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद, पलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

6/17/2024 1:54:54 PM

 

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर, उनके पास से करीब 20 लाख रुपए मूल्य का 155 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) बरामद किया गया है।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है। उन्होंने कहा, "उप-संभागीय पुलिस अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और रविवार को सघन जांच अभियान के दौरान गांजा ले जा रहे वाहन को पकड़ लिया गया।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static