Ranchi बार DJ हत्याकांड: MP 4 राइफल से हुई थी DJ कर्मी की हत्या, पुलिस ने 5 दिनों बाद हथियार किया बरामद

Monday, Jun 03, 2024-10:41 AM (IST)

Ranchi: राजधानी रांची के एक्सट्रीम बार में हुए डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या को अंजाम देने के लिए अभिषेक सिंह ने जिस हथियार का प्रयोग किया था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया गया है।

रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि हथियार के साथ- साथ कुछ कारतूस भी बरामद किया गया है। वहीं हथियार छुपाने वाले 2 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हथियार की बरामदगी रांची के तुपुदाना इलाके से की गई है। बता दें कि एक्सट्रीम बार में बीते रविवार आधी रात डीजे संदीप उर्फ सैंडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी की घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी थी, जिसके बाद आरोपी अभिषेक सिंह सहित 16 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन हथियार बरामद नहीं हो पाया था। आखिरकार 5 दिन बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथियार को बरामद करने में सफलता पाई।

वहीं पुलिसिया पूछताछ में आरोपी अभिषेक सिंह ने बताया कि वो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भी संचालन करता था, जिसमें झारखंड से चोरी की 4 पहिया वाहन को भी बिहार में खपाता था और बिहार से चोरी किये गए वाहनों को दूसरे राज्यों में खपाता था। अभिषेक सिंह के पास से जो हथियार का असम से बना लाइसेंस मिला है वो भी जाली निकला। वाहन चोरी में अभिषेक के साला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो गाड़ियों को बिहार में खपाने का काम करता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static