बेतिया में महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मनचले ने किए चाकू से कई वार

Monday, Feb 17, 2025-08:38 PM (IST)

बेतिया: बिहार के बेतिया जिले में एक महिला को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया, जब एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना कालीबाग थाना क्षेत्र के गैसलाल चौक के पास 12 फरवरी को हुई। महिला सब्जी खरीदने जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला किया, जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू के घाव लगे हैं और उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई। कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि आरोपी युवक को शास्त्री नगर के इलाके से गिरफ्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static