शादी समारोह में भाग लेने गिरिडीह जा रहा था दंपति, सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

5/18/2021 2:12:54 PM

जमुईः बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, पति-पत्नी शादी समारोह में भाग लेने के लिए झारखंड जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर रात जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के हरियाधि गांव निवासी दिलीप पासवान और उसकी पत्नी संजू देवी बाइक से एक शादी समारोह में भाग लेने झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ जा रहे थे। इसी दौरान बुढियाटाड गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को देवघर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में संजू देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static