पति के साथ घर लौट रही महिला को अनियंत्रित वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Friday, Feb 23, 2024-05:45 PM (IST)

छपरा: बिहार के सारण जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां अनियंत्रित वाहन से कुचल कर एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर मठिया गांव निवासी नागेंद्र गिरी की पत्नी सरोज देवी (32) अपने पति के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मठिया गांव के समीप अनियंत्रित वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static