पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 2 अन्य की तलाश जारी

Friday, Oct 02, 2026-12:39 PM (IST)

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गश्त कर रही महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और हाथापाई करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार (22) के रूप में हुई है। 

पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक-सुभाषनगर मोड़ के पास हुई। बयान में कहा गया, ''महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम गश्त पर थी। संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने पर टीम ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए रोका। इस पर उनमें से एक युवक ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और हाथापाई की।'' 

पुलिस के अनुसार, जब टीम ने तीनों युवकों को काबू करने का प्रयास किया तो वे मौके से फरार हो गए। इस संबंध में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर प्रदीप कुमार की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static