भगवान किसी को न दे ऐसी पत्नी! जिसकी हत्या में जेल में बंद था पति, वह 4 महीने बाद आशिक के साथ मिली जिंदा

Thursday, Nov 27, 2025-06:05 PM (IST)

Motihari Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, जिस पत्नी की हत्या के जुर्म में पति चार महीने से जेल में बंद था, वह अब अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई है। फिलहाल, पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के अरेराज थाना क्षेत्र के वार्ड-10 की है। बताया जा रहा है कि अरेराज नगर पंचायत वार्ड 10 निवासी रंजीत कुमार की शादी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर मठिया निवासी गुंजा देवी से हुई थी। 03 जुलाई 2025 को गुंजा पति से लड़ाई के बाद अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद महिला के पिता ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाकर अरेराज थाना में मामला दर्ज कराया। पिता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और पति को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान कड़ियां धीरे-धीरे जुड़ती गईं और हत्याकांड के इस मामले का खुलासा हुआ।

PunjabKesari

वहीं, रंजीत के परिजनों के सहयोग व आधुनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने 24 नबंवर 2025 को गुंजा और उसके आशिक को दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में जिंदा पकड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static