Kal Ka Mausam: बिहार में कल बदलेगा मौसम? ठंड, कोहरा और बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
Tuesday, Jan 20, 2026-06:00 PM (IST)
Kal Ka Mausam: ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही सड़कों पर घना कोहरा छाया रहता है और बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि 21 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा? क्या कल धूप निकलेगी या बारिश होगी? अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का हाल जानना जरूरी है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है और आगे ठंड से राहत मिलेगी या नहीं।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग (IMD Update) और पटना मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हिमालय क्षेत्र में एक Active Western Disturbance पहुंच चुका है, जिसका असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। इस सिस्टम के कारण बिहार में बादलों की आवाजाही,नमी में बढ़ोतरी और ठंड के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है।
21 January Ka Mausam: सुबह घना कोहरा, दिन में धूप की आंखमिचौली
कल यानी 21 जनवरी 2026 की सुबह बिहार के अधिकांश जिलों में Dense Fog Alert जैसी स्थिति बन सकती है। कई इलाकों में दृश्यता (Visibility) 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र,नदी किनारे के जिले और खुले खेतों वाले इलाके में कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। दिन चढ़ने के साथ आसमान में Partial Cloud Cover रहेगा, जिससे धूप कभी निकलेगी तो कभी बादलों में छिप जाएगी।
क्या कल होगी बारिश? जानिए किन जिलों में बदल सकता है मौसम
सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या कल बारिश होगी?
मौसम विश्लेषण के अनुसार, बिहार के कुछ हिस्सों में Light Rain / Drizzle की संभावना बन रही है।
इन जिलों में बारिश के आसार
- बक्सर
- कैमूर
- रोहतास
- औरंगाबाद
- गया
इन इलाकों में दोपहर बाद या शाम तक बारिश हो सकती है। इसकी वजह वातावरण में बढ़ी नमी और पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। वहीं उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी जैसे इलाकों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन Cloudy Weather बना रह सकता है।
बारिश के बाद और बढ़ेगी ठिठुरन
अगर बारिश होती है तो रात के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन दिन में धूप न निकलने से Cold Day Condition बनी रह सकती है। बारिश के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं ठंड का अहसास और बढ़ा देंगी।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, संभावित बारिश और नमी को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों में सिंचाई फिलहाल टालें,कटाई की योजना मौसम साफ होने पर ही बनाएं। सब्जियों और आलू की फसल को कोहरे से बचाने के उपाय करें।
अगले कुछ दिन ऐसा रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के संकेत बताते हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से पूरी राहत नहीं मिलेगी,सुबह-शाम कोहरा बना रहेगा। बीच-बीच में बादल परेशान कर सकते हैं।

