बिहार में सियासी भूचाल! निशांत की सियायत में एंट्री के बाद तेजस्वी की कल अहम बैठक, ले सकते है कोई बड़ा फैसला

Monday, Mar 09, 2026-05:07 PM (IST)

Tejashwi Yadav News : बिहार के सत्ता गलियारों में मची उथल-पुथल के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी रणनीति बदलनी शुरू कर दी है।। एक तरफ जहां जदयू में 'निशांत युग' की शुरुआत और नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में जाने की अटकलें तेज हैं, वहीं दूसरी ओर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में पार्टी के सभी विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव इस बैठक में राज्य के बदलते राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में न केवल राज्यसभा चुनाव बल्कि आगामी विधानसभा की तैयारियों और जदयू में हो रहे बदलावों के बाद पैदा होने वाली स्थितियों पर मंथन किया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव और अमरेंद्र धारी सिंह पर भरोसा

राजद ने राज्यसभा चुनाव के लिए वर्तमान सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। 9 अप्रैल को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था और 16 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। मंगलवार की बैठक में विधायकों को एकजुट रहने और चुनाव की बारीकियों पर निर्देश दिए जा सकते हैं।

नीतीश के कदम पर विपक्ष की नजर

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार की कमान किसके हाथ में होगी। जदयू में निशांत कुमार के आधिकारिक प्रवेश ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static