बिहार में नहीं होंगे 2 डिप्टी CM! निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक

Friday, Mar 06, 2026-01:15 PM (IST)

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा नामांकन के बाद, राज्य में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। सबसे चौंकाने वाला अपडेट नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) को लेकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार न केवल जेडीयू विधायक दल के नेता चुने जा सकते हैं, बल्कि नई सरकार में उन्हें उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। 

निशांत कुमार: जेडीयू के नए 'खेवनहार'? 

जेडीयू के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सुगबुगाहट तेज है। माना जा रहा है कि पार्टी में किसी भी प्रकार के भ्रम को दूर करने के लिए केवल एक ही उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार ने जेडीयू विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों की मौजूदगी में निशांत कुमार के नाम पर मुहर लग सकती है। यदि सहमति बनती है, तो आगामी सरकार में जेडीयू का चेहरा निशांत कुमार ही होंगे। 

बैठकों का दौर और सत्ता का नया फार्मूला 

नई सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए पटना में बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री आवास पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच करीब 25 मिनट तक गोपनीय चर्चा हुई। वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भविष्य की रणनीति पर मंथन किया है। 

यह भी पढ़ें- नीतीश के बाद बिहार का CM कौन? भाजपा की लिस्ट में ये 5 बड़े नाम

बीजेपी का मुख्यमंत्री: सस्पेंस बरकरार 

जहां जेडीयू में निशांत कुमार का नाम लगभग तय माना जा रहा है, वहीं भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। पार्टी के भीतर कई कद्दावर नामों पर चर्चा चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला दिल्ली दरबार से होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- बिहार CM पद के लिए इन 2 नेताओं के नाम पर चर्चा तेज, अमित शाह ने किया था बड़ा वादा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static