प्रणब मुखर्जी के निधन पर बिहार कांग्रेस में शोक की लहर, इन नेताओं ने जताया दुख

9/1/2020 10:58:16 AM

पटनाः पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद बिहार कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश उनकी कृतियों को युग-युग तक याद रखेगा।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि महान अर्थशास्त्री प्रणब मुखर्जी चार दशक से भी अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उन्होंने कहा कि देश उनके कृतियों को युग-युग तक याद रखेगा।
PunjabKesari
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने मुखर्जी के निधन पर अपार दुख एवं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वित्तमंत्री, विदेश मंत्री, रक्षामंत्री और राष्ट्रपति के रूप में देश की अभूतपूर्व सेवा की है। वह पार्टी और देश के लिए संकटमोचक के रूप में कार्य करते थे। उनका बिहार से विशेष लगाव था। उनके निधन से बिहार कांग्रेस अत्यंत मर्माहत है।
PunjabKesari
सदानंद सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के रूप में प्रणब मेरे क्षेत्र के विक्रमशीला विश्वविद्यालय का स्थल निरीक्षण करने आए थे। वह देश और पार्टी के सच्चे प्रहरी थे। मेरा उनसे आत्मीय लगाव था क्योंकि वह एक पुराने कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम किया है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं उनके शोकाकुल परिवार को इस कारूणिक दुख को सहन करने की शक्ति दें।
PunjabKesari
इनके अलावा मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, कौकब कादरी, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, एच. के. वर्मा, सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, समेत अन्य नेता शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static