CM नीतीश ने इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर जताया शोक

5/7/2024 9:10:46 AM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज जी आध्यात्मिक गुरु के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने इस्कॉन के सामुदायिक सेवा प्रयासों को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके प्रशंसकों एवं अनुयायियों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static