​"उनकी शून्यता को भरना मुश्किल", सुशील मोदी के निधन पर गिरिराज, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई नेताओं ने जताया दुख

Tuesday, May 14, 2024-12:14 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) का 72 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन से राजनीति गलियारों में शोक की लहर है। वहीं, उनके निधन की खबर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने दुख जताया है।

सुशील मोदी का निधन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्णः सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी का निधन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, यह बिहार राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है... वे पार्टी को मजबूत करने वाले, पार्टी को दिशा देने वाले नेता थे। उन्होंने हमेशा पार्टी की चिंता की। इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके साथ हम 34-35 वर्ष तक थे। अपनी राजनीतिक शुरुआत​ हमने उन्हीं के नेतृत्व में की थी। जितनी सरलता और  शिष्टाचार के साथ वे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते थे... आज भाजपा सत्ता और सरकार में आई है तो उसमें उनकी अहम भूमिका रही है।

सुशील मोदी की शून्यता को भरना मुश्किलः गिरिराज सिंह
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने भी शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से लेकर छात्र आंदोलन तक उन्होंने राजनीति में एक सक्रिय भूमिका निभाई। जब वे भाजपा में आए तो उन्होंने राष्ट्रीयता के लिए भी जागरण किया। उनकी शून्यता को भरना मुश्किल है। वहीं, भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने भी दुःख व्यक्त किया और कहा कि व्यक्तिगत क्षति है। राज्य के लिए भी दुख की घड़ी है। उनके परिवार के साथ हमारी सांत्वना है। हम इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।"

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। मोदी गले में कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा,"बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static