Vijay Sinha का बड़ा आरोप, कहा- बिहार में लोकतंत्र की हो रही हत्या...हिंदुओं को किया जा रहा तबाह

Thursday, Apr 06, 2023-12:46 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानसभा स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर एक नई परंपरा को कायम किया गया। वंदेमातरम का अपमान किया गया और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

विजय सिन्हा ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए हिंदुओं को तबाह किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जंगलराज से भी हम लड़े थे। सदन के अंदर गुंडई हो रही है। हम गुंडाराज को भी खत्म करेंगे। अब लड़ाई सड़क तक चलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस भ्रष्टाचार से लड़ कर आएं। उसी का पैर पकड़ कर बैठे हैं। चोर दरवाजे से आकर सत्ता में बैठेने का कोई अधिकार नहीं हैं। फिर से चुनाव करवा ले देख ले जनता किसे वोट देती है, यह पता चल जाएगा।

बता दें कि बुधवार को बिहार विधानसभा का बजट सत्र संपन्न हो गया। सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें हुई। इस दौरान 1349 प्रश्न लाए गए, जिसमें 1194 प्रश्न की स्वीकृति दी गई और कुल 331 प्रश्न उत्तरित हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static