Lakhisarai Assembly Seat: लखीसराय पर क्या जीत का चौका लगा पाएंगे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा? ।। Bihar Election 2025
Friday, May 09, 2025-05:45 PM (IST)
Lakhisarai Assembly Seat: लखीसराय विधानसभा सीट लखीसराय जिले के तहत आता है। लखीसराय विधानसभा सीट 1977 में पहली बार अस्तित्व में आया था। 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट कपिल देव सिंह ने लखीसराय सीट पर कब्जा किया था। वहीं 1980 के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट अश्विनी कुमार शर्मा ने सभी विरोधियों को पछाड़ कर यहां जीत हासिल की थी। 1985 के चुनाव में लखीसराय सीट पर जनता पार्टी कैंडिडेट कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की थी। 1990 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के टिकट से कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह ने एक बार फिर यहां से जीत हासिल की थी तो 1995 में लखीसराय सीट से जनता दल की टिकट पर यदुवंश सिंह ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2000 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह ने एक बार फिर विरोधियों को मात दे दिया था, लेकिन 2005 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट फुलैना सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2010,2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से विजय कुमार सिन्हा ने जीत की हैट्रिक लगा दी थी।
Lakhisarai Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के चुनाव में लखीसराय सीट पर बीजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार सिन्हा को 74 हजार दो सौ 12 वोट मिला था तो कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार 63 हजार सात सौ 29 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विजय कुमार सिन्हा ने अमरेश कुमार को 10 हजार चार सौ 83 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सुजीत कुमार 11 हजार पांच सौ 70 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Lakhisarai Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में लखीसराय सीट पर बीजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार सिन्हा को 79 हजार पांच सौ एक वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट रामानंद मंडल को 69 हजार तीन सौ 45 वोट ही मिल पाय़ा था। इस तरह से विजय कुमार सिन्हा ने रामानंद मंडल को 10 हजार एक सौ 56 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एसएचएस कैंडिडेट रामपुकार मंडल 11 हजार पांच सौ 51 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Lakhisarai Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में लखीसराय सीट पर बीजेपी कैंडिडेट विजय कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार सिन्हा को 78 हजार चार सौ 57 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट फुलेना सिंह को महज 18 हजार आठ सौ 37 वोट ही मिल पाय़ा था। इस तरह से विजय कुमार सिन्हा ने फुलेना सिंह को 59 हजार छह सौ बीस वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अजय कुमार सिंह 16 हजार छह सौ 35 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Lakhisarai Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में लखीसराय सीट पर आरजेडी कैंडिडेट फुलेना सिंह ने जीत हासिल की थी। फुलेना सिंह को 41 हजार चार सौ 48 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट विजय़ कुमार सिन्हा को 41 हजार तीन सौ 68 वोट मिले थे। इस तरह से फुलेना सिंह ने विजय़ कुमार सिन्हा को महज 80 वोटों के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं लोजपा कैंडिडेट कृष्ण चंद्र प्रसाद सिंह, 9 हजार दो सौ 17 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
लखीसराय विधानसभा सीट पर भूमिहार,यादव,पासवान,कुर्मी और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है...चूंकि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय कुमार सिन्हा का कद पहले से काफी बढ़ गया है। इसलिए इस बार भी विजय कुमार सिन्हा कम मार्जिन से ही लखीसराय सीट पर फिर से जीत हासिल कर सकते हैं।