उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लालू को बताया "राजनीतिक जोकर", कहा- ये एक भ्रष्टाचारी और वंशवादी लोग

3/4/2024 4:19:54 PM

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 'पीएम नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं' वाले बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद यादव एक भ्रष्टाचारी और वंशवादी लोग हैं। ये राजनीतिक जोकर भी रहे हैं। वह बिहार के सम्मान को गिराते हैं। वह कहीं न कहीं बिहारियों को लज्जित करने का काम करते हैं।"

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री सनातन के गौरव है। नरेंद्र मोदी की गारंटी है, अब कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की गारंटी दे रहे हैं। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद कि यूपी के बाद अब बिहार में राम राज आएगा, से ये लोग घबरा गए हैं। लालू यादव का बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का सपना टूट गया। लालू प्रसाद मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static