चंद्रशेखर विचार मंच के प्रमुख विज्ञान स्वरूप बने वीआईपी सवर्ण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहनी बोले-पार्टी को मिला एक और अभिभावक

Sunday, Oct 09, 2022-05:51 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में चंद्रशेखर विचार मंच के प्रमुख विज्ञान स्वरूप सिंह सहित उनके कई समर्थकों ने विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस दौरान मंच पर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने विज्ञान स्वरूप को पार्टी सवर्ण प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को एक और अभिभावक मिल गया है।

सहनी ने सिंह के साथ उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होने पर किया स्वागत
इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान स्वरूप सिंह के साथ उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही मुकेश ने कहा कि सिंह के पार्टी में आने से पार्टी को एक अभिभावक मिल गया। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने रविवार को मजरूह सुल्तानपुरी की पंक्ति 'मै अकेला ही चला था, जानिबे मंजिल, मगर लोग पास आते गए और कारवां बनता गया' को उद्धृत करते हुए कहा कि आज वीआईपी की स्थिति सही हो गई है। उन्होंने कहा कि वीआईपी की शुरुआत पहले छोटे स्तर पर हुई थी, लेकिन अब कारवां बढ़ता जा रहा है।

वीआईपी अपने एजेंडे पर ईमानदारी से आगे बढ़ रही: सहनी
वहीं पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने जनता से संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ काम करने वाले विज्ञान स्वरूप सिंह की सोच बिहार को उन्नत देखने की रही है, इसी सोच के साथ वह वीआईपी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वीआईपी अपने एजेंडे पर ईमानदारी से आगे बढ़ रही है। उस एजेंडे की कीमत पर मैं समझौता नहीं कर सकता हूं।

जात की जमात नहीं, 'जमात' की जमात है : विज्ञान स्वरूप
बता दें कि वीआईपी की सदस्यता को ग्रहण के बाद विज्ञान स्वरूप सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम को भी निषाद राज को मदद लेनी पड़ी थी। श्री राम की भी पहचान किसी जाति से नहीं होती है और निषाद राज की भी पहचान किसी जाति की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि वीआईपी अब आगे बढ़ चुकी है। विज्ञान स्वरूप ने कहा कि पार्टी जात की जमात नहीं बल्कि ' जमात ' की जमात है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी इतिहास बनाना जानती है। साथ ही उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी किसी अब किसी की भी मोहताज नहीं है। यह पार्टी अब अपना रास्ता स्वयं बनाएंगी और अपनी मंजिल तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार मुकेश सहनी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static