UPA से अलग हुई उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP, मायावती के साथ मिलकर बनाएंगे तीसरा मोर्चा

9/29/2020 12:15:26 PM

 

नई दिल्ली/पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा (RLSP) यूपीए (UPA) से अलग हो गई है। वहीं कुशवाहा के द्वारा 2 बजे इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

इस संबंध में रालोसपा (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट भी किया है। कुशवाहा ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज दोपहर 2 बजे, होटल मौर्य, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया एवं रालोसपा के समर्पित साथियों सहित बिहारवासियों को संबोधित करूंगा।

वहीं कुशवाहा के द्वारा बिहार चुनाव के लिए मायावती की पार्टी बीएसपी और वीआईपी पार्टी के साथ तीसरा मोर्चा बनाया जाएगा। यह मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। बता दें कि कुशवाहा एनडीए (NDA) से भी संपर्क में थे, लेकिन उनके साथ भी सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static