उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय लोक मोर्चा में किया फेरबदल, आलोक कुमार सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी

Friday, Jan 30, 2026-03:07 PM (IST)

 Upendra Kushwaha News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है।

आलोक कुमार सिंह को मिली कमान

दिनारा से विधायक आलोक कुमार सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर प्रदेश में संगठन को धार देने और जनाधार बढ़ाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

कार्यकारी अध्यक्ष और महासचिव की घोषणा

पार्टी ने प्रशांत पंकज चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। अब तक प्रभारी की भूमिका निभा रहे मदन चौधरी को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जब से उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया है, तब से पार्टी के कई नेताओं और विधायकों में नाराजगी है। दीपक प्रकाश न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं। वहीं, इसके बाद से पार्टी के अंदर लगातार नाराजगी चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static