नीतीश कुमार फिर बनेंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल दाखिल करेंगे नामांकन

Wednesday, Mar 18, 2026-03:43 PM (IST)

पटना : बिहार की राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपनी सहमति दे दी है। जानकारी के मुताबिक, वे कल (गुरुवार) इस पद के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता और नेता यही चाहता है कि नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल एकजुट रहेगी, बल्कि  इसे और अधिक मजबूती मिलेगी।

बता दें कि बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा जाने का निर्णय लिया था। राज्यसभा चुनाव संपन्न हो चुका है. बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इसी के साथ अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन गए हैं। अब ऐसे में बिहार ही नहीं देश के सियासी गलियारे में ये सवाल गूंज रहा है कि नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक विरासत किसको सौंपेंगे और बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसको बनाएंगे? 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static