कल से होगा सहरसा से अमृतसर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन

3/27/2022 11:59:15 AM

 

हाजीपुरः यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-लुधियाना-जालंधर सिटी के रास्ते 28 मार्च को सहरसा से अमृतसर के लिए गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-अमृतसर अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

यह स्पेशल ट्रेन 28 मार्च को सहरसा से 8 बजकर 45 मिनट पर खुलकर 9 बजकर 1 मिनट पर सिमरी बख्तियारपुर, 9 बजकर 11 मिनट पर कोपरिया, 10 बजकर 3 मिनट पर मानसी, 10 बजकर 15 मिनट पर खगड़िया, 10 बजकर 34 मिनट पर लखमिनिया, 10 बजकर 54 मिनट पर बेगूसराय, 11 बजकर 25 मिनट पर बरौनी जं., 11 बजकर 54 मिनट पर बछवारा, 12 बजकर 9 मिनट पर विद्यापतिधाम, 12 बजकर 21 मिनट पर मोहिउद्दीननगर, 12 बजकर 36 मिनट पर शाहपुर पटोरी, 12 बजकर 48 मिनट पर मेहनार रोड, 12 बजकर 59 मिनट पर देसरी, 1 बजकर 20 मिनट पर अक्षयवट राय नगर, 2 बजकर 5 मिनट पर हाजीपुर, 2 बजकर 20 मिनट पर सोनपुर, 2 बजकर 41 मिनट पर दीघवारा, 3 बजकर 55 मिनट पर छपरा स्टेशनों पर रूकते हुए सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला कैंट, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर सिटी के रास्ते 29 मार्च को 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static