बेगूसराय के बरौनी जंक्शन से बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव, प्राथमिकी दर्ज

7/25/2021 6:41:44 PM

 

बेगूसरायः बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी जंक्शन से रविवार को एक शव बरामद किया गया है। राजकीय रेल पुलिस (बरौनी) के इंस्पेक्टर इमरान आलम ने आज बताया कि रेल यात्रियों से मिली सूचना के आधार पर प्लेटफार्म संख्या-दो से एक शव बरामद किया गया है।

बता दें कि मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। आलम ने बताया कि मृतक के पास से लगभग 34 हजार रुपए और एक बैग मिला है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static