बिहार में नहीं है RJD नीत महागठबंधन, अपने दम पर नया अध्याय लिखेगी कांग्रेसः भक्तचरण दास

10/28/2021 11:14:05 AM

पटनाः बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने आज स्पष्ट किया कि प्रदेश में अभी तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन नहीं है और उनकी पार्टी अपने दम पर प्रदेश में नया अध्याय लिखेगी तथा सबसे बड़ी पार्टी बनकर आगे आएगी।

भक्तचरण दास ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह पूछे जाने पर कि क्या दो सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के बाद महागठबंधन बना रहेगा, इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक बिहार में महागठबंधन नहीं है और आगे क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता। राजद को चुनाव प्रचार में सिर्फ कांग्रेस की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बात कोई नहीं कर रहा है।

कांग्रेस प्रभारी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि वह बहुत ही आदरणीय नेता हैं तथा उनका वह सम्मान करते हैं। यादव को अपशब्द कहने का अधिकार उनके पास तो नहीं है। राजद अध्यक्ष के आज चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले सुबह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर हुई बात के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने साफ कहा कि सोनिया गांधी से राजद अध्यक्ष लालू यादव की कोई भी बात नहीं हुई है। यह सब भ्रम है और उपचुनाव में भ्रम फैलाने के इरादे से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने दम पर नया अध्याय लिखेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static