शिक्षक को छात्रा से हुआ प्यार, परिजनों ने शादी से किया इनकार तो दोनों ने खुद को लगा ली आग

3/16/2021 1:20:10 PM

 

खगड़ियाः बिहार में एक शिक्षक को पढ़ाते-पढ़ाते अपनी ही छात्रा से प्यार हो गया। लेकिन प्यार परवान न चढ़ने पर दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया। दरअसल, छात्रा के परिजनों ने शादी से इनकार कर लड़की का रिश्ता कहीं और कर दिया, जिसके चलते दोनों ने कोचिंग सेंटर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, घटना खगड़िया जिले की है, जहां उत्तम नाम का एक लड़का बीए का छात्र था और वह खगड़िया में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. वह गोगरी गांव से आकर अपनी बड़ी बहन के साथ ही रहता था। उत्तम की बहन की झोपड़ी के सामने ही मंटू पोद्वार की झोपड़ी थी। मंटू पोद्वार की दूसरी बेटी लक्ष्मी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी, वह भी उत्तम के पास ट्यूशन पढ़ती थी। वहीं दोनों के बीच शिक्षक और छात्रा के अतिरिक्त प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता भी बन गया। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे. स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी थी कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने लक्ष्मी की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी थी।

बता दें कि चित्रगुप्तनगर थाना से कुछ ही दूरी पर एक झोपड़ी में आग लगाकर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि जिस झोपड़ी में दोनों ने आत्महत्या की है, उसी झोपड़ी में उत्तम बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static