दुनियाभर में फैली छठ की छटा, इटली से बिहार पहुंची विदेशी महिला, बोली- छठ देखकर काफी अच्छा लग रहा

10/30/2022 2:18:37 PM

रोहतासः छठ महापर्व चार दिनों तक चलने वाला विशेष त्योहार है। यह महापर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता रहा है। पहले लोग छठ पर्व के बारे में कम ही जानते थे, लेकिन अब देश के अलावा विदेशों में इसे मनाया जाता है। वहीं छठ पूजा की ओर आकर्षित हुई एक विदेशी महिला कैटरीना इटली के फ्लोरेंस शहर से छठ पूजा मनाने बिहार के रोहतास जिले के चेनारी पहुंची है।

इटली की रहने वाली है कैटरीना
दरअसल, रोहतास जिले के चेनारी के निवासी ब्रजेश विश्वकर्मा नामक एक युवक विदेशी भाषाओं के जानकार हैं और वह ऑनलाइन भाषा सिखाते हैं। कैटरीना बार्सिलोना बृजेश विश्वकर्मा से ऑनलाइन भारतीय भाषा सीख रही हैं। इसी माध्यम से कैटरीना ने बिहार आकर छठ देखने की इच्छा रखी। इसके बाद वह चेनारी पहुंची। बताया जा रहा है कि वह करीब पिछले 6 दिनों से चेनारी गांव में है। उसने दीपावली भी मनाई थी और अब वे छठ का पावन पर्व मना रही हैं। कैटरीना यहां पर आकर काफी खुश हैं। और छठ व्रत के एक-एक मोमेंट का अवलोकन कर रही हैं।

बिहार का छठ देखकर बहुत अच्छा लग रहा हैः कैटरीना
वहीं कैटरीना ने कहा कि वह बिहार का छठ देखकर बेहद अच्छा लग रहा है। कैटरीना अपने दोस्त के यहां साथ छठ का व्रत देखने आई हुई हैं। साथ ही कहा कि भारत देश काफी प्यारा हैं। कैटरीना बिहार में आकर काफी खुश है। वह इटली के फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी की कानून की छात्रा है। उसने अपने इस अनुभव को शेयर भी किया हैं।

बता दें कि एक समय ऐसा भी था, जब पूर्वांचल के लोग महापर्व छठ को मनाने के लिए अपने-अपने गांव जाते थे, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल गया है, जो परिवार जहां पर है, वहीं छठ की छटा बिखेर रहा है। विदेशी इससे आकर्षित होकर इसे देखने के लिए भारत आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static