छठ पर्व मनाने आया परिवार हुआ हादसे का शिकार, सिलेंडर फटने से 5 लोग झुलसे

Sunday, Oct 30, 2022-03:13 PM (IST)

नवादाः बिहार के नवादा जिले में एक घर में अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसमें 2 मासूम बच्चों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। वहीं इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

PunjabKesari

अपने पैतृक गांव आया हुआ था परिवार
जानकारी के मुताबिक, घटना नवादा जिले के हिसुआ नगर के वार्ड 14 हिसुआ डीह मुंशी टोला के एक मकान की हैं। घायलों की पहचान आलोक कुमार, पत्नी अनुराधा कुमारी, 5 वर्षीय बेटा मिथुन कुमार, 4 वर्षीय बेटी ब्यूटी कुमारी और घर के पास के पिंटू कुमार के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल आलोक कुमार परिवार के साथ अपने पैतृक घर छठ पूजा में शामिल होने हिसुआ आए हुए थे। इसी दौरान शनिवार की सुबह एक साल से रखे गैस सिलेंडर को जलाने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद गैस को ठीक करने के लिए घर के पास के पिंटू कुमार को बुलाया गया। इसी बीच गैस जलाने की कोशिश में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर उनकी स्थिति चितांजनक बताई जा रही है।

PunjabKesari

घायलों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। इस घटना के बाद पूर्व विधायक अनिल सिंह अस्पताल पहुंचे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static