बक्सर में पंचायत चुनाव में दिखा सत्ता परिवर्तन का असर, जिला परिषद की 3 सीटों पर नए प्रत्याशी रहे विजयी

10/2/2021 2:03:12 PM

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले में दूसरे चरण पंचायत चुनाव में राजपुर प्रखंड के 19 पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। मुखिया व जिला परिषद की सूची जारी कर दी गई है। जिले में पंचायत चुनाव में सत्ता परिवर्तन का असर दिखा है। नतीजों में पांच पुराने मुखिया अपनी पूर्व की सीट बचाने में सफल रहे हैं। वहीं 14 पुराने लोग हार गए हैं। 19 पंचायतों के घोषित परिणाम में जिन 14 नए चेहरों की जगह मिली हैं, वह इस प्रकार हैं-

पंचायत का नाम निर्वाचित मुखिया
बारूपुर लीलावती उपाध्याय
मंगरांव आनंद प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह
नागपुर शैलेन्द्र सिंह
खिरी इन्द्रावती देवी
अकबरपुर चिंता देवी
तियरा उषा देवी
देवढियां कुमारी पूजा
राजपुर अनिल सिंह
हेठुआ ललन रजक (निवर्तमान मुखिया)
हरपुर पुनम राय
रसेन अजय कुमार उर्फ अजय बैठा
बन्नी रेहाना खातून (निवर्तमान मुखिया)
खरहना जलगलाल चौधरी
धनसोई तुलसी साह
मटकीपुर अमृता देवी (निवर्तमान मुखिया)
दुल्फा टिंकू देवी
समहुता रूबाना परवीन (निवर्तमान मुखिया)
कैथहर कला आश देवी
सिकठी गुड़िया देवी


आपकों बता दें कि राजपुर प्रखंड के जिला परिषद की तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। इन तीनों सीटों पर भी नए चेहरों को जीत मिली है, जो इस प्रकार हैं-

निर्वाचन क्षेत्र विजयी उम्मीदवार
राजपुर पश्चिमी नीलम देवी
राजपुर मध्य गायत्री देवी
राजपुर पूर्वी मौली देवी

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static