भागलपुर में घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

Sunday, Jul 04, 2021-01:44 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने देह व्यपार का धंधा कराने वाले पति-पत्नी सहित तीन लोगों की गिरफ्तार कर जेल दिया है।

दरअसल, मामला जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक इलाके का है। बताया जा रहा है कि जब्बारचक इलाका निवासी साहिल एवं पत्नी कहकशां अपने ही मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाते थे। वहीं स्थानीय लोगों की शिकायत पर एएसपी सिटी पूरन झा और ततारपुर इंस्पेक्टर ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उनके मकान से लड़का और लड़की को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ करने के बाद इससे जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, इस मामले में लड़की का बयान लेने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं मकान मालिक, उसकी पत्नी और ग्राहक हबीबपुर थानाक्षेत्र के महताब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static