उद्योग न लगने पर तेजस्वी ने नीतीश से पूछा- ‘‘CM साहब, क्या सभी विकसित राज्य समुद्र किनारे है?''''

10/16/2020 12:17:05 PM

पटनाः बिहार में उद्योग न लगने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तर्क पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि राज्य में जमीन नहीं है, राज्य समुद्र के किनारे नहीं है, ऐसे में वह बताएं कि क्या सभी विकसित राज्य समुद्र किनारे हैं?

तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘युवा साथियों, इसे आप बिहार का दुर्भाग्य कह सकते हैं। आदरणीय नीतीश कुमार जी कभी कहते है बिहार में जमीन नहीं है इसलिए उद्योग नहीं लग सकते। कभी कहते हैं बिहार समुद्र किनारे नहीं है। कभी कहते हैं, बिहार के पास संसाधन नहीं है।'' राजद नेता ने सवाल किया, ‘‘मुख्यमंत्री साहब, क्या सभी विकसित राज्य समुद्र किनारे है? ''

दरअसल, बिहार में उद्योग उद्योग क्यों नहीं लग पा रहे हैं, इस पर नीतीश कुमार ने हाल में कहा था, ‘‘ज्यादा बड़ा उद्योग वहां लगता है जो राज्य समुद्र के किनारे पड़ते हैं। उन्हीं जगहों पर ज्यादा लगता है। हम लोगों ने तो बहुत कोशिश की लेकिन वे नहीं आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static