लता मंगेशकर जी देश की धरोहर थी, उनकी कमी हमेशा छलकेगीः तेजस्वी यादव
Sunday, Feb 06, 2022-04:24 PM (IST)

पटनाः भारत रत्न स्वर लता मंगेशकर के निधन से देश सहित पूरे बिहार में शोक की लहर है। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने गहरा शोक जताया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि लता जी देश की धरोहर थी, उनकी कमी हमेशा छलकेगी। कल सरस्वती पूजा थी और आज वो हम लोगों के बीच नहीं हैं। हम अपनी पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट करते हैं। ऐसी हस्तियां सदियों-सदियों में आया करती है। उनके गाने हर जेनरेशन के लोग पसंद करते हैं और आगे भी सुना करेंगे।