Pirpainti Assembly Seat: क्या पीरपैंती सीट पर ललन कुमार को मात दे पाएंगे तेजस्वी यादव? ।। Bihar Election 2025

Sunday, May 11, 2025-05:39 PM (IST)

Pirpainti Assembly Seat: पीरपैंती विधानसभा सीट भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। पीरपैंती सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। 1957 में पीरपैंती विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1957 में पीरपैंती सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट रामजनम महतो ने जीत हासिल किया था। 1962 में कांग्रेसी कैंडिडेट बैकुंठ राम ने पीरपैंती में जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 1967, 1969, 1972 और 1977 में सीपीआई की टिकट पर अंबिका प्रसाद ने विरोधियों को मात देकर पीरपैंती में जीत हासिल किया था। 1980 और 1985 में कांग्रेसी कैंडिडेट दिलीप कुमार सिन्हा ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था।

PunjabKesari

वहीं, 1990 और 1995 में दो बार लगातार सीपीआई के टिकट पर अंबिका प्रसाद ने जीत हासिल किया था। 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट शोभाकांत मंडल ने पीरपैंती सीट से चुनाव जीत लिया था। 2010 में पीरपैंती विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर अमन कुमार ने जीत हासिल किया था। 2015 में पीरपैंती विधानसभा चुनाव में आरजेडी  कैंडिडेट रामविलास पासवान ने जनता का समर्थन हासिल किया था। लेकिन 2020 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट  ललन कुमार ने यहां बाजी पलट दी थी।

Pirpainti Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के चुनाव में पीरपैंती सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ललन कुमार ने विरोधियों को मात दे दिया था। ललन कुमार को 96 हजार दो सौ 29 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रामविलास पासवान को 69 हजार दो सौ दस वोट ही मिल पाया था। इस तरह से ललन कुमार ने रामविलास पासवान को 27 हजार 19 वोट के बहुत बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अमन कुमार 12 हजार सात सौ 20 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Pirpainti Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में पीरपैंती सीट से आरजेडी कैंडिडेट रामविलास पासवान ने जीत हासिल किया था। रामविलास पासवान को 80 हजार 58 वोट हासिल किया था। तो बीजेपी कैंडिडेट ललन कुमार को 74 हजार नौ सौ 14 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामविलास पासवान ने ललन कुमार को 5 हजार एक सौ 44 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट हीरालाल पासवान, 4 हजार छह सौ 22 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Pirpainti Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में पीरपैंती सीट से बीजेपी की टिकट पर अमन कुमार ने जीत हासिल किया था। अमन कुमार को 48 हजार चार सौ 93 वोट मिला थातो आरजेडी कैंडिडेट रामविलास पासवान को  42 हजार सात सौ 41 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमन कुमार ने रामविलास पासवान को 5 हजार सात सौ 52 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट विजय कुमार पासवान 9 हजार एक सौ 49 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Pirpainti Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में पीरपैंती सीट से आरजेडी की टिकट पर शोभाकांत मंडल ने जीत हासिल किया था। शोभाकांत मंडल को 31 हजार 46 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट दिलीप कुमार सिन्हा को 29 हजार पांच सौ 91 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से शोभाकांत मंडल ने दिलीप कुमार सिन्हा को महज एक हजार चार सौ 55 वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट अंबिका प्रसाद,  28 हजार चार सौ 52 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

पीरपैंती सीट पर यादव,भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, कुर्मी, रविदास और पासवान की संख्या भी अच्छी खासी है। इसके अलावा यहां मुस्लिम वोटरों की भी तादाद ठीक ठाक है। पिछली बार बीजेपी उम्मीदवार ने बहुत बड़े अंतर से यहां जीत हासिल की थी। इसलिए आरजेडी यहां किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है। हालांकि चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि पीरपैंती की जनता ने किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static