Mohania Assembly Seat: मोहनिया में संगीता देवी से हिसाब बराबर करना चाहते हैं तेजस्वी यादव।। Bihar Election 2025

Sunday, Aug 03, 2025-05:27 PM (IST)

Mohania Assembly Seat: मोहनिया विधानसभा सीट कैमूर जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1957 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर 1957 में हुए चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट बद्री सिंह विधायक चुने गए थे। 1962 में कांग्रेसी कैंडिडेट मंगल चरण सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1967 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और आर.राम विधायक चुने गए थे। 1969 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार भागवत प्रसाद विधायक चुने गए थे। 1972 में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट सुरेश कुमार विधायक बनने में कामयाब रहे थे। 1977 में जनता पार्टी के राम कृष्ण राम मोहनिया से विधायक चुने गए थे। 1980 में कांग्रेस इंदिरा के कैंडिडेट महावीर पासवान ने जीत हासिल की थी। 1985 में भी महावीर पासवान ही चुनाव जीते थे लेकिन इस बार वे कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1990 में जनता दल के कैंडिडेट शिवाधर पासवान विधायक चुने गए थे।

PunjabKesari

1995 और 2000 में लगातार दो बार सुरेश पासी बीएसपी की तरफ से चुनाव जीते थे। 2005 के फरवरी महीने में भी सुरेश पासी एक बार फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे थे...लेकिन उन्होंने इस बार आरजेडी की टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 2005 के अक्टूबर और 2010 में जेडीयू कैंडिडेट छेदी पासवान चुनाव जीते थे। 2015 के उपचुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट निरंजन राम मोहनिया से विधायक चुने गए थे। वहीं 2020 के चुनाव में यहां से आरजेडी उम्मीदवार संगीता देवी ने जीत हासिल की थी, लेकिन अब संगीता देवी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है या तो संगीता देवी अब मोहनिया से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी या फिर उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगी।

Mohania Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में मोहनियां सीट पर आरजेडी कैंडिडेट संगीता कुमारी ने जीत हासिल की थी। संगीता कुमारी को 61 हजार दो सौ 35 वोट मिला था, जबकि बीजेपी उम्मीदवार निरंजन राम 49 हजार एक सौ 81 वोट ही मिल पाया था।इस तरह से संगीता कुमारी ने निरंजन राम को 12 हजार 54 वोट के अंतर से हराया था। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की कैंडिडेट सुमन देवी 39 हजार आठ सौ 55 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Mohania Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मोहनिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट निरंजन राम ने जीत हासिल की थी। निरंजन राम ने कांग्रेसी उम्मीदवार संजय कुमार को 7 हजार पांच सौ 81 वोटों से हराया था। निरंजन राम को कुल 60 हजार नौ सौ 11 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे संजय कुमार को कुल 53 हजार तीन सौ 30 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट रामराज राम को कुल 9 हजार नौ सौ 21 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Mohania Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में मोहनियां सीट पर जेडीयू कैंडिडेट छेदी पासवान ने जीत हासिल की थी। छेदी पासवान ने आरजेडी उम्मीदवार निरंजन राम को 2 हजार पांच सौ 25 वोटों के अंतर से हराया था। छेदी पासवान को कुल 38 हजार नौ सौ 18 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे निरंजन राम को कुल 36 हजार तीन सौ 93 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट कन्हैया राम को कुल 14 हजार छह सौ 13 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

Mohania Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट छेदी पासवान ने जीत हासिल की थी। छेदी पासवान ने आरजेडी कैंडिडेट सुरेश पासी को 14 हजार एक सौ 62 वोटों के अंतर से हराया था। छेदी पासवान को कुल 49 हजार चार सौ 87 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश पासी को कुल 35 हजार तीन सौ 25 वोट ही मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी के राजेंद्र कुमार को कुल 16 हजार चार सौ 98 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में मोहनिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी पर 22 हजार 14 वोट की लीड बनाई थी। मोहनिया सीट पर यादव,पासवान,रविदास,कोइरी,ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। वैसे कांग्रेस ने इस सीट पर 22 हजार से ज्यादा की मार्जिन बनाई थी, लेकिन संगीता देवी के इस बार एनडीए की तरफ से चुनाव लड़ने की संभावना है, इसलिए इस बार मोहनिया में एनडीए और महागठबंधन के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static