तेजस्वी ने जारी किया पोस्टर, लिखा- पूछ रहा है सारा बिहार, कहां छिपे हो नीतीश कुमार
Monday, Jun 15, 2020-03:40 PM (IST)
पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। तेजस्वी ने नया पोस्टर जारी करते हुए कहा कि पूछ रहा है सारा बिहार, कहां छिपे हो नीतीश कुमार।

दरअसल, पोस्टर में लिखा है कि 77 लाख 76 हजार सेकंड अदृश्य अवस्था में बिता दिए और अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग रहा। ऊपर से श्रमिक भाइयों को गुंडा, लुटेरा और अपराधी बता रहे हैं। न गरीब, न मजदूर, न किसान, न नौजवान की चिंता किए। किया तो बस आराम, आराम, आराम। इसके आगे लिखा है कि पूछ रहा है सारा बिहार, कहां छिपे हो नीतीश कुमार।

साथ ही तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा बिहार में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण फैलाव एवं सबसे धीमी गति से सबसे कम कोरोना जांच के बावजूद आदरणीय नीतीश जी देश के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री है जो इस गंभीर मानवीय संकट और आपदा काल मे 90 दिन से अपने आलीशान बंगले से बाहर नही निकले है? इन्हें जनता नहीं चुनाव के जातीय अंकगणित की चिंता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
राज्यसभा MP बनने के बाद नीतीश कुमार की सैलरी में होगी भारी कटौती! जानें सुविधाओं में क्या होगा बदलाव
Bihar New CM: क्या फाइनल हो गया बिहार का नया सम्राट? नीतीश कुमार मे इशारों- इशारों में दिया ये संकेत

