संजय सरावगी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई
Monday, Dec 15, 2025-06:26 PM (IST)
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय सरावगी हमारे साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुये हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिये शुभकामना है।

