VIDEO: समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Tuesday, Mar 17, 2026-03:52 PM (IST)

Bihar news: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका मुख्य दौरा जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में है, लेकिन उससे पहले उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए बड़ा संदेश दिया। हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद सीएम नीतीश कुमार ने भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static