मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; लंबे समय से बीमार चल रही थीं विद्यावती
Saturday, Dec 20, 2025-10:44 AM (IST)
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सास विद्यावती देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि विद्यावती लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन (Nitish Kumar''s mother-in-law passed away) की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

2 महीने से IGMS में भर्ती थीं विद्यावती
आज यानि शनिवार को सास के अंतिम संस्कार के लिए नीतीश कुमार पटना के बांस घाट पहुंचे। उनके साथ उनके बेटे निशांत कुमार और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। बता दें कि विद्यावती देवी पिछले 2 महीने से आईजीएमएस में भर्ती थीं। वहीं लंबी बीमारी के बाद उन्होंने शुक्रवार शाम 6:40 बजे अंतिम सांस ली।

निशांत ने लिखा भावुक संदेश
मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में लिखा कि नानी मां के देहांत से मन अत्यंत व्यथित है। वे केवल एक नानी नहीं थी बल्कि स्नेह, ममता और आशीर्वाद की छांव थीं। उनकी कहानियां दुलार और मुस्कान हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी। निशांत ने आगे लिखा कि नानी मां ने उन्हें प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे।

