गुरु बना हैवान! स्कूल में छठी के छात्र के साथ अश्लील हरकत कर रहा था शिक्षक, सहपाठियों ने खिड़की से देखा तो उड़ गए होश
Monday, Feb 16, 2026-12:43 PM (IST)
Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बरबीघा थाना क्षेत्र के एक सरकारी मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक पर 10 वर्षीय मासूम छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार (Unnatural Sex) करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
ऑफिस में बुलाकर की अश्लील हरकत
घटना बीते 11 फरवरी की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामस निवासी आरोपी शिक्षक सदन कुमार ने छठी कक्षा के एक छात्र को बहला-फुसलाकर अपने कार्यालय (ऑफिस) में बुलाया। आरोप है कि वहां शिक्षक ने छात्र के साथ मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसी बीच छात्र के सहपाठियों ने खिड़की से यह मंजर देख लिया, जिसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने छात्र को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया।
यह भी पढें- मासूम बेटी के स्कूल बैग में ईंटें भर सड़क पर चलवाया, चीखती रही बच्ची.. नहीं पसीजा मां का दिल!
परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
डरे हुए छात्र ने जब अपने सहपाठियों और फिर परिजनों को आपबीती सुनाई, तो इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर आरोपी शिक्षक को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ के दबाव में शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। सूचना मिलते ही बरबीघा पुलिस मौके पर पहुंची और उत्तेजित भीड़ के चंगुल से शिक्षक को छुड़ाकर हिरासत में लिया। स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक आरोपी शिक्षक की सेवा तत्काल समाप्त करने की मांग पर अड़े हैं।
यह भी पढें- फूल तोड़ने गई 8 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, जबरन सुनसान जगह ले गया 50 साल का शख्स, और फिर किया...
प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन दोनों हरकत में हैं। SDPO डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग के DPO रवि शास्त्री ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभाग को विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी गई है और आरोपी के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Board 12th Result 2026: BSEB ने जारी किया इंटर रिजल्ट, 85.19% छात्र सफल, देखें टॉपर्स की लिस्ट

