आधी रात बॉर्डर पर मची अफरातफरी! सुरक्षाबलों को मिली ऐसी चीज, जिसे देखकर उड़ गए सबके होश

Sunday, Mar 22, 2026-10:34 AM (IST)

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते बीती रात 4.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटेलिजेंस सेट-अप 71 से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 71वीं बटालियन की बी कंपनी महुआवा और महुआवा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से नाका अभियान चलाया। यह अभियान सैनिक रोड के समीप भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 376/2 से करीब 700 मीटर दूर कटकेनवा गांव के पास चलाया गया। इस अभियान में संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इसके तलाशी के दौरान लाल पॉलिथीन में लिपटा 4.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 

यह भी पढ़ें- खेत से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोसी ने घर में बंधक बनाया और फिर किया...

कार्रवाई के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद मादक पदार्थ नेपाल से भारत में तस्करी कर लाया जा रहा था। इस कार्रवाई में बरामद गांजे को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए महुआवा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static