लड़कियों की फोटो चुराकर करता था हदें पार, अश्लील वीडियो बनाकर वकील से ठगे 19 लाख रुपए! मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Friday, Mar 27, 2026-02:34 PM (IST)

Bhojpur News: डिजिटल ठगी और ब्लैकमेलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भोजपुर पुलिस ने 'सेक्स्टॉर्शन' के जरिए लाखों की उगाही करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी, जिसकी पहचान आदिल राशिद (निवासी- दौलतपुर, आरा) के रूप में हुई है, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था। 

फेसबुक पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो का डर 

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी आदिल राशिद 'नेहा कुमारी' नाम से फर्जी आईडी चलाता था। उसने नाबालिग लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर प्रोफाइल को असली जैसा रूप दिया था। इसी फर्जी प्रोफाइल के जरिए उसने स्थानीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार से संपर्क साधा। पहले दोस्ती और फिर भरोसे में लेने के बाद, आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक सामग्री रिकॉर्ड कर ली। 

19 लाख रुपये की वसूली, फिर भी नहीं थमा सिलसिला 

अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उनकी रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के नाम पर पीड़ित ने किश्तों में अब तक कुल 19 लाख 35 हजार रुपये आरोपी के खातों में ट्रांसफर किए। भारी-भरकम रकम वसूलने के बावजूद जब आरोपी की मांगें कम नहीं हुईं, तो पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली। 

तकनीकी जांच से दबोचा गया अपराधी 

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस की विशेष टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी के फोन का डिजिटल फुटप्रिंट ट्रैक किया। जिन खातों में पैसे मंगवाए गए थे, उनका विवरण खंगाला गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें ब्लैकमेलिंग के चैट और लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले हैं। 

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि "आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वह सोशल मीडिया से फोटो चोरी कर फर्जी प्रोफाइल बनाता था। फिलहाल बरामद फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और शिकार हुए अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static