समस्तीपुर के ADSO के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

Friday, Mar 04, 2022-05:39 PM (IST)

समस्तीपुरः बिहार में भ्रष्ट अधिकारयों के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीम आज समस्तीपुर के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट सप्लाई अफसर नवीन कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। नवीन कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि नवीन कुमार लंबे समय से सप्लाई डिपार्टमेंट के अंदर हेराफेरी कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति बनाई है। हेराफेरी के इस खेल में उनके साथ और भी कई लोग शामिल हैं। इस बात का खुलासा होने के बाद जब जांच की गई तो SVU ने नवीन के खिलाफ 2 करोड़ 17 लाख 34 हजार 766 रुपए के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का एफआईआर नंबर 4/2022 दर्ज किया।

इसी बीच आज SVU ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। एक टीम समस्तीपुर में नवीन कुमार के ऑफिस और घर में छापेमारी कर रही है। दूसरी टीम नवीन के बेगूसराय स्थित घर को खंगाल रही है। SVU के एडीजी नैयर हसनैन खान ने इसकी पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static