जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोले BJP MLC संजय पासवान- कानून तो हर हाल में लागू होना चाहिए

7/15/2021 2:27:12 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने के पक्ष में नहीं होने के बयान और उनकी सहयोगी भाजपा के इस तरह के कठोर उपायों के समर्थन में आने के बाद यहां सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर का वैचारिक मतभेद एक बार फिर धरातल पर आ गया है। वहीं अब जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भाजपा के विधान पार्षद संजय पासवान का बड़ा बयान सामने आया है।

भाजपा के विधान पार्षद संजय पासवान ने कहा कि कानून तो हर हाल में लागू होना चाहिए। कानून लागू होने से ही इसका असर दिखेगा। इस दौरान उन्होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इस मामले में बोलने का अधिकार नहीं है। अगर कानून बनाने से कुछ नहीं होगा तो फिर शराबबंदी को लेकर बिहार में कानून क्‍यों बनाया गया। जनजागरण चलाया जाता। लोगों को जागरूक किया जाता। कानून नहीं बनाया जाता।

बता दें कि जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा की अलग-अलग राय के बीच राजग के सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भाजपा से अलग रुख अपनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का समर्थन किया है। राजद ने उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के फैसले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एजेंडा करार दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static