महागठबंधन की सरकार बनते ही अब RJD कोटे से बनेगा स्पीकर, JDU से होंगे विधान परिषद के सभापति

8/19/2022 4:51:42 PM

 

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जहां एक तरफ कई नए विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई, वहीं अब बिहार विधान परिषद के सभापति और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव भी जल्द ही किया जाएगा। फिलहाल भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष राजद कोटे से होगा जबकि बिहार विधानपरिषद में सभापति जदयू कोटे से होगा। राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं जदयू एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर को बिहार विधान परिषद का सभापति बनाया जा सकता है। वह फिलहाल देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधानपरिषद में जदयू के उपनेता हैं।

बता दें कि अवध बिहारी चौधरी इस बार स्पीकर के मजबूत उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। वह लालू प्रसाद यादव के समय से ही राजद के साथ हैं। उनको स्पीकर बनाने के लिए राजद अध्यक्ष की ओर से भी सहमति मिलने की बात कही जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static