भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Saturday, May 27, 2023-04:08 PM (IST)

पटना: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेहरू पार्क, पुनाईचक, पटना स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की प्रतिमा स्थल पर पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया, जहां शोक सलामी दी गई और एक मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया और उसका निरीक्षण किया।

PunjabKesari

वहीं इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static