होली पर ''काल'' बना सेप्टिक टैंक! जहरीली गैस ने एक ही परिवार के 4 लोगों को निगला; बाप-बेटे समेत 4 की मौत से कोहराम

Thursday, Mar 05, 2026-12:01 PM (IST)

Bihar News : बिहार के सीतामढ़ी जिले में घर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना होली के दिन शाम छह बजे बोखरा थाना क्षेत्र के कुरहर गांव में हुई। मृतकों की पहचान राजीव सहनी (40),  और राजीव सहनी के 12 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार, रमेश सहनी (30) और नीरज सहनी (26) के रूप में हुई है। बोखरा थाना के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया, ''ग्रामीणों के अनुसार सेप्टिक टैंक से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण चारों लोग बेहोश हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।'' 

पुलिस ने  बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की एक घटना वैशाली जिले में भी रविवार को हुई थी, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static