नाबालिग के साथ हैवानियत, नशे में धुत 4 बदमाशों ने मासूम को बनाया शिकार, मुंह को कपड़े से बांधकर बारी-बारी किया...

Tuesday, Apr 14, 2026-01:39 PM (IST)

गया :  बिहार के गया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात पीड़िता अपनी सहेली के साथ एक पारिवारिक समारोह से घर लौट रही थी। रास्ते में एक पुलिया के समीप चार युवक नशे में धुत थे। लड़कियों को अकेला देख आरोपियों ने उन्हें दौड़ाना शुरू किया। पीड़िता की सहेली किसी तरह जान बचाकर अंधेरे में भागने में सफल रही, लेकिन आरोपियों ने पीड़िता को दबोच लिया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि बदमाशों ने उसका मुंह कपड़े से बांध कर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद आरोपी उसे खेत में अचेत अवस्था में छोड़कर भाग निकले। देर रात खोजबीन के दौरान परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में पाया। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया।

सोमवार को प्राथमिकी दर्ज होते ही आमस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी शिशुपाल कुमार और सजन कुमार सहित दो अन्य किशोरों को गिरफ्तार किया है।  मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static