पेड़ की टहनी गिरने से मासूम की मौत, फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर रहता था परिवार; चीखों से गूंज उठा इलाका

Friday, Apr 10, 2026-02:28 PM (IST)

पटना : बिहार के राजगीर से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक सड़क किनारे जीवन बिताने को मजबूर एक गरीब परिवार एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। यहां फुटपाथ पर सो रहे मासूम बच्चे पर टहनी गिर गई जिससे उसकी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार अहले सुबह राजगीर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी इलाके में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान राजगीर निवासी सोनू मांझी के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। सात वर्षीय अमरजीत कुमार, जो अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर रहता था, रोज की तरह बाहर सो रहा था। इसी दौरान अचानक एक पेड़ की भारी टहनी टूटकर उसके ऊपर गिर गई। टहनी इतनी भारी थी कि बच्चा उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
 
इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने न केवल एक परिवार को तबाह कर दिया है। परिजन गहरे सदमे में है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static