कोचिंग पढ़ने जा रहे भाई-बहन को हाइवा ने कुचला, 13 साल के आयुष की मौत; बुझ गया घर का इकलौता चिराग; परिजनों में कोहराम

Friday, Sep 26, 2025-04:30 PM (IST)

Aurangabad Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे भाई-बहन को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 13 साल के आयुष की मौत हो गई जबकि उसकी 12 साल की बहन सलोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

दरअसल, यह घटना जिले के रिसियप थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन पास के गांव में कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सलोनी का अस्पताल में इलाज जारी है। 

परिवार का इकलौता बेटा था आयुष
वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़सा गांव के पास NH-139 पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रहा। इसकी सूचना मिलते ही CO चंद्र प्रकाश, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज और रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आयुष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static