शर्मनाक! नवादा में 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, जबरन शराब पिलाकर 4 लड़कों ने किया गैंगरेप
Monday, Sep 15, 2025-01:50 PM (IST)

Bihar Crime News: बिहार के नवादा से मानवता को शर्मसार कर देने वाले घटना की खबर सामने आई है। दरअसल यहां 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 4 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की घर के पास ही लकड़ी चुनने गई थी। इस दौरान लड़की को प्यास लगी तो वहां मौजूद अपने जान -पहचान के लोगों से पानी मांगा। पर वहां मौजूद 4 लड़कों ने क्रुरता की हदें पार करते हुए मासूम को पानी देने की बजाए उसके मुंह में जबरन शराब उड़ेल दी। वहीं लड़की को नशे में धुत करने के बाद उसके साथ चारों लड़कों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को बेहोशी हालत में छोड़कर चारों लड़के वहां से फरार हो गए।
वहीं पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है और बाकी 3 आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।