हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा सिपाही, नहीं पसीजा लोगों का दिल; अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला...4 पुलिसकर्मी घायल

Sunday, Sep 07, 2025-10:47 AM (IST)

Jamui Crime News: बिहार के जमुई जिले में देसी शराब बनाने वाले एक समूह के हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को बरहट थाना क्षेत्र के कदुआत्री गांव में हुई।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस की टीम शराब की अवैध बिक्री और इस बनाने लिप्त लोगों की तलाश में गांव पहुंची थी तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की और स्थिति गंभीर होते देख तुरंत अतिरिक्त बलों को बुला कर हालात पर काबू पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में छह महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बता दें कि अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static